41 C
Lucknow
Friday, May 17, 2024
Homeदेशकांग्रेस झूठ की फैक्ट्री और पिछड़ा विरोधी, कासगंज में बरसे गृहमंत्री शाह,...

कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री और पिछड़ा विरोधी, कासगंज में बरसे गृहमंत्री शाह, अखिलेश पर भी बोला हमला

Date:

Related stories

 अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, दो मई तक होगा सबकुछ साफ

दिव्य आगाज, अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली...

दिव्य आगाज, कजगंज। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कासगंज में चुनावी सभा के दौरान सपा, कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस को झूठ की फैक्ट्री बताया, अखिलेश पर जाति में भी परिवार दिखने की बात कही। उन्होंने मंदिर निर्माण के मुद्दे को भी उभारा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पिछड़ों का हितैशी बताया है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़ों के कल्याण व राममंदिर के उद्धार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लक्ष्य को पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि दो खेमे हैं एक रामभक्तों पर गोली चलाने वाला और दूसरा राममंदिर का निर्माण करने वाला।

कांग्रेस, राहुल बाबा और अखिलेश की पार्टियों ने राममंदिर लटकाए रखा और नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राममंदिर में प्राणा प्रतिष्ठा कर दी है। सोनिया, राहुल, खड़गे, अखिलेश व डिंपल को राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता गया लेकिन इनमें से कोई अयोध्या नहीं गया। जो अयोध्या नहीं गए उन्हें मालूम है कि उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पिछड़े वर्ग के कल्याण का बीड़ा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों व गरीब को आगे बढ़ाने का काम किया। सपा जिसकी गोद में बैठी है, उस कांग्रेस ने काका कालेकर व मंडल आयोग की रिपोर्ट को दबाकर रखा। मोदी ने पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जातिवाद फैला रहे हैँ। उन्हें जाति में भी सिर्फ अपना परिवार दिखता है। परिवार में जो भी बालिग है। वह सपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है। उनका बस नहीं हैं नहीं तो प्रदेश की सभी सीटों पर परिवार के सदस्यों को ही चुनाव लड़ा दें। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राहुल पिछड़ा वर्ग के नाम पर झूठ फैला रहे हैं।

पिछड़ों का आरक्षण समाप्त होने की बात कह रहे हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि पिछले दो टर्म से भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। भाजपा आरक्षण की समर्थक है, आरक्षण को न हटाएगी और न ही हटाने देगी। कांग्रेस आरक्षण की विरोध है। उसने कर्नाटक व हैदराबाद में पांच-पांच फीसदी आरक्षण मुसलमानों को दिया। यह आरक्षण ओबीसी का ही कटा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था, भाजपा की योगी सरकार में प्रदेश से अब गुंडे पलायन कर रहे हैं। सपा के शासन में बम धमको होते थे, अब प्रदेश में सरकार आयुध कारखाने खोल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा 100 से अधिक सीटें जीत रही है।

घमंडिया गठबंधन साफ हो गया है। इस गठबंधन के दो शहजादों का तो लोकसभा चुनाव में अभी तक खाता भी नहीं खुला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील लोगों से की। चुनावी सभा में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, नागेंद्र गामा, हर्षवर्धन आर्य, प्रत्येंद्र पाल सिंह, एटा के भाजपा अध्यक्ष संदीप जैन, कासगंज के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा, एटा के विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी राजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी आशीष यादव, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप व भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here